JanjgirChampa Arrest : पटाखा परिवहन करने और अकलतरा में भंडारण करने वाले दुकान संचालक पर की गई कार्रवाई, 1 लाख का पटाखा जब्त, दोनों आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने दुकान संचालक और पटाखा परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 1 लाख का पटाखा और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (ख) के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस टीम को सूचना मिली कि अकलतरा में दुकान में अवैध पटाखा भंडारण कर रखा गया है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी नितिन अग्रवाल के कब्जे से 8 कार्टून पटाखा जब्त किया, जिसकी कीमत 80 हजार है, वहीं टीम ने कोटमीसोनार में वाहन जांच के दौरान आरोपी संजय पांडेय, जो बिलासपुर जिले के जयरामनगर का रहने वाला है, वह पटाखा परिवहन कर रहा था. पुलिस ने उसके कब्जे से 2 कार्टून और पटाखा परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. जब्त पटाखा की कीमत 20 हजार है. इस तरह टीम ने दो आरोपियों से 1 लाख का पटाखा जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!