JanjgirChampa Action : अवैध पटाखा बिक्री करने वाला दुकान संचालक गिरफ्तार, 17 लाख का पटाखा जब्त, अकलतरा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और किराना दुकान संचालक से 17 लाख का पटाखा जब्त किया है. मामले में आरोपी दुकान संचालक किशोर कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी की गई है और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 ( ख ) के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में अवैध पटाखा का भंडारण कर रखा गया है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और किराना दुकान के गोदाम से 170 कार्टून जब्त किया है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपए है. मामले में पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक किशोर कुमार गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 ( ख ) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!