JanjgirChampa Arrest : ट्रेलर ड्राइवर से मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर से मारपीट और डीजल की लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी अमित भारद्वाज, अजय भास्कर और शिव रजक को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से लूट गए 92 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन को जब्त किया है. तीनों आरोपी बलौदा क्षेत्र के बगडबरी गांव के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, 06 अक्टूबर की रात्रि अकलतरा के पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर खड़ी थी, तभी स्कार्पियो वाहन में 3 से 4 बदमाश पहुंचे, फिर ट्रेलर चालक से मारपीट की और ट्रेलर के टंकी से डीजल लूट कर फरार हो गए.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 395 के तहत अपराध दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने मामले में 3 आरोपी अमित भारद्वाज, अजय भास्कर और शिव रजक को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!