JanjgirChampa Arrest : 136 लीटर महुआ और 55 पाव देशी शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शराब की बिक्री करने वालों पर लगाम लगाने पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है. मामले में पुलिस ने 136 लीटर महुआ और 55 पाव देशी शराब के साथ 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई अकलतरा, बलौदा, मुलमुला और पंतोरा उपथाना की पुलिस ने की है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में शराब की बिक्री हो रही है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और अकलतरा पुलिस ने अर्जुनी गांव से अंजली कोसले, के कब्जे से 40 लीटर महुआ और 55 देशी शराब को जब्त किया. मुलमुला पुलिस ने लगरा के रहने वाले आरोपी रमेश मेहर के कब्जे से 60 लीटर महुआ शराब जब्त किया. बलौदा पुलिस ने बोकरेल के रहने वाले चैतराम के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

पंतोरा उपथाना की पुलिस ने पुरेना के रहने वाले आरोपी मंगलेश लहरे के कब्जे से 11 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है और चारो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!