JanjgirChampa Arrest : आम जगह पर लोगों को चाकू नुमा हथियार से भयभीत करने वाले 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने आम जगह पर लोगों को चाकू नुमा हथियार से भयभीत करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भरतदास महंत और शत्रुहन दास महंत, लोहे का हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका कर भयभीत कर रहा है. इसकी सूचना पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भरतदास महंत और शत्रुहन दास महंत को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 नग लोहे का चाकू नुमा हथियार बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

पुलिस ने आरोपी चांपा रेल्वे स्टेशन निवासी भरतदास महंत और शत्रुहान दास महंत के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!