JanjgirChampa Loot Arrest : चाकू दिखाकर डीजल की लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने चाकू दिखाकर ट्रेलर से डीजल की लूट करने वाले फरार आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है. पहले भी मामले में डीजल खरीददार सहित 4 आरोपियों की गिरफ्तार की जा चुकी है. बदमाशों ने ड्राइवर से 4 सौ लीटर डीजल की लूट की घटना को अंजाम दिया था.

 



दरअसल, ट्रेलर ड्राइवर 21 सितंबर की रात्रि कोरबा के दीपक से कोयला भरकर जांजगीर के कन्हईबंद गांव आने के लिए निकला था, तभी बिरगहनी गांव की कोलवाशरी के पास राजकुमार खांडे, साहिल पाटले, हितेश लहरे और मुकेश यादव ने चाकू दिखाकर ट्रेलर को रुकवाया और 400 लीटर डीजल लूट ली. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और डीजल के खरीददार लखन जांगड़े सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इधर, लूट के बाद 1 आरोपी मुकेश यादव फरार था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी. आज 18 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि वह घर आया हुआ है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!