JanjgirChampa Loot Arrest : सेमरा गांव के बाजार में मोबाइल की लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 झारखंड तो 1 आरोपी जांजगीर के रहने वाले, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने बाजार से मोबाइल की लूट के मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. 2 आरोपी झारखण्ड तो 1 आरोपी ऑटो ड्राइवर, जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव के रहने वाले हैं. मामले में लूट के 2 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सेमरा के बाजार से 2 लोगों के मोबाइल की लूट होने की रिपोर्ट लिखाई गई थी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और संदेही मनोरंजन मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि आरोपी झारखंड का रहने वाला है और वह जेल में बंद अपने भाई को छुड़वाने के लिए जांजगीर के लॉज में रह रहा था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इसके बाद उसने अपने साथी सूरज मंडल और जांजगीर के ऑटो चालक परमेश्वर सारथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई. फिर सेमरा बाजार पहुंचे, जहां 2 लोगों के मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया गया. मामले में पुलिस ने झारखंड के 2 आरोपी मनोरंजन मंडल, सूरज मंडल और जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव के ऑटो ड्राइवर परमेश्वर सारथी को गिरफ्तार कर तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!