JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार, रायपुर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, खाना में नींद की दवा देकर किया रेप, 54 दिन से फरार था आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 ( च ) और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत FIR दर्ज किया है. रायपुर से आरोपी चचेरे भाई की गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, पीड़िता ने 20 अगस्त को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बलौदाबाजार जिले के टुण्ड्रा के रहने वाले चचेरे भाई ने खाना में नींद की दवा मिलाकर दुष्कर्म किया है.

घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने सायबर सेल की मदद से लोकेशन के आधार पर रायपुर से आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!