Sakti Election News : आम आदमी पार्टी ने की प्रत्याशियों तीसरी सूची जारी, जैजैपुर विधानसभा से दुर्गालाल केंवट बनाए गए प्रत्याशी, मीडिया से चर्चा में ये कहा…

सक्ती. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से दुर्गालाल केंवट को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है.

 



जैजैपुर विस के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दुर्गालाल केंवट ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष को रखते हुए लोगों के बीच जाएंगे. पिछले 10 साल से बसपा का विधायक हैं, लेकिन विधायक का काम शून्य है. विधायक अगर काम करते तो सड़कों पर गड्ढे नहीं होते, पुल-पुलिया की मरम्मत होती.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो बिजली, स्वास्थ सुविधा को निःशुल्क कर देंगे, हम लोगों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर जाएंगे और दिल्ली मॉडल को छत्तीसगढ़ में लाएंगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!