65 की माइलेज, जबरदस्त डिजाइन, 10 साल की वारंटी! इस बाइक को देखकर बुलेट खरीदने का प्लान कर देंगे कैंसिल, धांसू डिजाइन के साथ कई फीचर्स..

नई दिल्ली. भारत में माइलेज बाइक्स के पीछे लोग दीवाने हैं. यही वजह है कि देश में 125cc की बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं. बाजार में उपलब्ध इस सेगमेंट की बाइक में आपको बेहतर पॉवर और पिकअप के साथ स्पोर्टी लुक भी मिलता है. वैसे तो बाजार में 125 cc की कई मोटरसाइकिल बिक रही हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही आपको शानदार परफॉरमेंस के साथ बेहतर माइलेज भी देती हैं. मौजूदा समय में होंडा एसपी 125 देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc बाइक है. हाल ही में कंपनी ने इसके एक नए एडिशन को लॉन्च किया है जिसे देखकर लोग बुलेट खरीदने का प्लान कैंसिल करने लगे हैं.

 



 

 

 

 

जी हां, ये बाइक पहले से ही टॉप सेलिंग है, ऊपर से नए अवतार में ये लोगों को और भी पसंद आने लगी है. आपको बता दें कि होंडा ने हाल ही में SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन को लॉन्च किया है. यह बाइक नए ग्राफिक्स और विजुअल अपडेट के साथ लॉन्च की गई है. अगर आप भी एक 125cc बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो होंडा एसपी 125 बेशक आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साईट हो सकती है. कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग अपने सभी डीलरशिप पर शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

 

 

कैसी है नई SP125?

Honda SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन को नए बॉडी ग्राफिक्स में लाया गया है. इस बाइक के फ्यूल टैंक, साइड पैनल, हेडलैंप वाइजर पर नए रंग बिरंगे ग्राफिक्स दिए गए हैं. इसके अलावा अलॉय व्हील्स पर भी रंगीन लाइनिंग मिलती है. कंपनी ने बाइक को स्पोर्टी बनाने के लिए साइलेंसर को छोटा कर दिया है. वहीं अब साइलेंसर के ऊपर मैट ब्लैक फिनिश मफलर मिलता है. इसके अलावा बाइक के डिजाइन और स्टैंडर्ड फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. ये बाइक फुल एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है, जिसमें फ्यूल इंडिकेटर, स्पीड इंडिकेटर, टाइम, ट्रिप और गियर पोजीशन समेत कई जानकारियां मिलती है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक में सिंगल डिस्क ब्रेक भी दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

इंजन और माइलेज

Honda SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन में 125cc का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 10.7 बीएचपी का पॉवर और 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. होंडा इस बाइक में साइलेंट स्टार्टर तकनीक का इस्तेमाल करती है जिससे बाइक बिना शोर किए स्टार्ट हो जाती है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी माइलेज है. कंपनी के अनुसार इस बाइक में आपको एक लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर की जबरदस्त माइलेज मिलती है.

 

 

 

 

कितनी है कीमत?

होंडा एसपी 125 स्पोर्ट्स एडिशन को 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है. ये बाइक अपने स्टैंडर्ड वर्जन से 1,000 रुपये महंगी है. यह बाइक होंडा के सभी डीलरशिप पर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध की जाएगी.

 

 

 

 

10 साल की वारंटी!

होंडा अपने अन्य बाइक्स की ही तरह इस मोटरसाइकिल के साथ भी 7 साल की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है. इसके अलावा 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है, जिसके लिए ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे खर्च करने होंगे. कुल मिलाकर ग्राहक इस बाइक पर 10 साल की वारंटी का लाभ उठा सकते हैं. Honda SP125 के नए स्पोर्ट एडिशन को डिसेंट ब्लू मेटैलिक और हेवी ग्रे मेटैलिक पेंट स्कीम में उपलब्धर कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!