October 2023 Festival- Vrat Calendar: अक्टूबर महीने में आने वाले त्योहार और व्रत, यहां देखें पूरी सूची

नई दिल्ली. अक्टूबर का महीना आज से शुरू हो गया है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार अक्तूबर में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, शरद पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे।



साथ ही इस माह कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होने जा रहा है। इसके अलावा अक्तूबर में चंद्र और सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में इस माह का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। चलिए आइए जानते हैं कि अक्टूबर में आने वाले इन बड़े व्रत-त्यौहार की तारीख क्या है।

इसे भी पढ़े -  जान लें FASTag के ये 5 जरूरी नियम, नहीं तो एक गलती और देने पड़ जाएंगे डबल पैसे

अक्टूबर 2023 व्रत-त्यौहार कैलेंडर-

2 अक्टूबर 2023: संकष्टी चतुर्थी व्रत
6 अक्टूबर 2023 : श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत
10 अक्टूबर 2023: इंदिरा एकादशी
11 अक्टूबर 2023: प्रदोष व्रत
12 अक्टूबर 2023: मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर 2023: सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर 2023: शारदीय नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना
18 अक्टूबर 2023: तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर 2023: उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर 2023: सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर 2023: सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर 2023: सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर 2023: महानवमी
24 अक्टूबर 2023: दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, दशहरा
25 अक्टूबर 2023: पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर 2023: प्रदोष व्रत
28 अक्टूबर 2023: अश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर पूजा, मीराबाई जयंती
29 अक्टूबर 2023: कार्तिक माह आरंभ, चंद्र ग्रहण

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

अक्तूबर में ग्रहाण

14 अक्तूबर दिन शनिवार- सूर्य ग्रहण
29 अक्तूबर दिन रविवार- चंद्र ग्रहण

error: Content is protected !!