Vidhan Sabha Chunav 2023: उम्मीदवारों की सूची जारी होने से एक दिन पहले पूर्व सीएम ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, जानिए क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

भोपाल. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी भी सत्ता में वापसी के लिए पूरजोर ताकत लगा रही है। लेकिन इस बीच मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। पूर्व सीएम के इस ऐलान के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है।

 



दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं मध्यप्रदेश से न लोकसभा चुनाव लड़ूंगी और न ही विधानसभा चुनाव। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर लोकसभा चुनाव लड़ना है तो मैं किसी अन्य राज्य से मैदान में उतरूंगी। विधानसभा चुनाव और किसी राज्य से नहीं लड़ा जा सकता क्योंकि वो लोकल चुनाव होते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश से मैं दोनों ही चुनाव नहीं लड़ूंगी। उमा भारत के इस बयान से ये तो साफ हो गया है कि वो विधानसभा चुनाव लड़ने के ​बिल्कुल भी मूड में नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

बता दें कि उमा भारती ने करीब एक सप्ताह पहले भी ऐसी ही बात कही थी। उन्होंने मुझे सीएम पद की कोई जरूरत नहीं है और न ही मेरी इस कुर्सी पर नजर है, न मैं कोई जमीन तलाश रही हूं। अभी मेरे पास वक़्त है। एमपी में जमीन है मेरे पास, बहुत मेहनत की है मैंने।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मध्यप्रदेश में तीन सूची जारी कर चुकी है। जबकि छत्तीसगढ़ में एक ही सूची जारी हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि दूसरी सूची कल यानि 3 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!