Relationship Tips: कहीं आप भी तो नहीं हैं अनहेल्दी रिलेशनशिप का शिकार, इन लक्षणों से करें पहचान

नई दिल्ली. कोई भी रिश्ता हमें इमोशनली, मेंटली और फिजीकली प्रभावित करता है। लाइफ में एक हेल्दी रिलेशनशिप होना बेहद जरूरी है। एक अनहेल्दी रिलेशनशिप के कारण हमें ट्रॉमा जैसी कंडीशन से गुजरना पड़ता है, जिससे न हम निकल पाते हैं और न ही उसमें रहना चाहते हैं।

 



कई बार हमें पता भी नहीं चलता और हम अपने रिश्ते में इतनी बुरी तरह से फंस जाते हैं कि इसका सीधा असर हमारी लाइफ पर पड़ता है। हर रिश्ते हमें एक सेफ स्पेस होना बहुत जरूरी है, जिससे दोनों लोग खुश रह सकें। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में, कुछ ऐसे ही अनहेल्दी रिलेशनशिप के संकेतों के बारे में।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...

अनहेल्दी रिलेशनशिप के संकेत
अगर आप अपने रिश्ते में डर की वजह से दब कर अपने पार्टनर की इच्छा के हिसाब से हर काम कर रहे हैं, तो समझ जाएं कि आप एक अनहेल्दी रिलेशनशिप में हैं। अगर पार्टनर के मुताबिक सब कुछ करने के बावजूद आपको गलत ठहराया जाए, तो आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है।

कई बार ऐसा हो सकता है कि आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस या खुश करने के लिए कुछ खास करें, लेकिन आपका साथी उस चीज की सराहना करने के बजाय उल्टा आपको डिमोटिवेट करने लगे या सीधे ये कह दे कि उसे ये सब पसंद नहीं है, तो यह एक अनहेल्दी रिश्ते का संकेत हो सकता है।
एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने हुए, अगर आप अपने खास दोस्तों और परिवार वालों से मिलना ही धीरे-धीरे बंद कर दें तो आप एक वक्त के बाद खुद ही परेशान हो जाएंगे। हो सकता है पार्टनर की खुशी के लिए शुरू में आपको ये सब रोमांटिक लगे, लेकिन एक वक्त के बाद आपको अपने फ्रेंडस और परिवार की जरूरत महसूस जरूर होगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 41वें चक्रधर समारोह का 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां...पढ़िए

एक रिश्ते में जब आपको बार-बार ये महसूस कराया जाए कि आप सामने वाले के काबिल नहीं हैं। इसका असर आपके जीवन में बहुत बुरा पड़ सकता है। ऐसे में आपको समझने की जरूरत है कि आप एक टॉक्सिक और अनहेल्दी रिलेशनशिप में जी रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क, बच्चों ने लिया राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संकल्प, ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम’ थीम पर 17 अगस्त तक होंगे जिले में विविध आयोजन
error: Content is protected !!