Sakti Accident : राखड़ से भरे हाइवा की चपेट में आई महिला, गंभीर रूप से घायल, 112 की मदद से ले जाया गया CHC जैजैपुर, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रायपुर रेफर, जांच में जुटी हसौद पुलिस

सक्ती. हसौद के बजरंग चौक के पास राखड़ से भरे हाइवा की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे 112 की मदद से सीएचसी जैजैपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हसौद के बजरंग चौक के पास हसौद की रहने वाली महिला फुलटोरी यादव, सिर पर घास रखी हुई थी. सड़क पर गाय घास को खींची, तब महिला सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे राखड़ से भरे हाइवा की चपेट में आ गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

हाईवा, आरकेएम पॉवर प्लांट से सेंद्री गांव जा रहा था. इधर महिला को 112 की मदद से सीएचसी जैजैपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!