Sakti News : कांग्रेस ने जैजैपुर विधानसभा से बालेश्वर साहू को बनाया प्रत्याशी, घिवरा गांव स्थित मां डोकरी दाई मंदिर पहुंचकर टेका मत्था

सक्ती. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की है. जिसमें जैजैपुर विधानसभा से बालेश्वर साहू को प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बालेश्वर साहू, घिवरा गांव स्थित मां डोकरी दाई मंदिर पहुंचे और माता के समक्ष मत्था टेका. इस दौरान ग्रामीणों ने बालेश्वर साहू का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया.यहां बालेश्वर साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से संगठन ने उन पर विश्वास जताया है. ठीक उसी प्रकार से जैजैपुर से कांग्रेस की जीत होगी. कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कामकाज को देखकर लोगों में खुशी है. बसपा से लोग त्रस्त हो चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस की जरूर जीत होगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जो विकास कार्य किया है, इस बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे और कांग्रेस सरकार ने युवाओं, महिलाओं के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ के लिए कार्य किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!