Sakti Big Accident : देवी दर्शन करने जा रहे पिकअप वाहन को हाइवा ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, टक्कर से खेत में जा पलटा पिकअप वाहन, 8 से ज्यादा लोग थे सवार, जांच में जुटी हसौद पुलिस

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा के गांव के पास चंद्रपुर देवी दर्शन करने जा रहे पिकअप वाहन को हाइवा ने टक्कर मारी दी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और टक्कर से पिकअप वाहन खेत में जा पलटा है. पिकअप वाहन में 8 से ज्यादा लोग थे. टक्कर से 4-5 लोगों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर घंटों तक जाम लगा रहा और हसौद और जैजैपुर पुलिस टीम मौजूद रही.

 



पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चाम्पा जिले के मेहंदी गांव के लोग, पिकअप वाहन से देवी दर्शन करने चंद्रपुर जा रहे थे. पिकअप सवार लोग मल्दा गांव के पास सड़क किनारे रुके हुए थे, तभी हाइवा ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी और 59 वर्षीय महिला सखनी बाई को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. हाइवा के टक्कर से पिकअप वाहन रोड से नीचे खेत में जा पलटा, जिससे 4-5 लोगों को चोट आई है. डायल 112 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद ले जाया गया है. घटना के बाद मौके पर घंटों तक जाम लगा रहा.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

सूचना मिलते ही मौके पर हसौद और जैजैपुर पुलिस की टीम पहुंची और परिजन को समझाइश दी. यहां शासन की तरफ से मृतक महिला के परिजन को 25 हजार रूपये मुआवजा राशि प्रदान किया, जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है, वहीं घटनाकारित हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!