50 हजार से कम होगी iPhone 14 की शुरुआती कीमत, हजारों की बचत के साथ खरीदारी का शानदार होगा ये मौका

नई दिल्ली। एपल अपने यूजर्स के लिए iPhone 15 series लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, अभी भी आईफोन के पिछली सीरीज को लेकर यूजर्स का क्रेज कम नहीं हुआ है।



iphone 15 series की कीमत कई यूजर्स के बजट के बाहर बनी हुई है। ऐसे में यूजर्स iPhone 15 के अलावा दूसरी सीरीज पर नजर बनाए हुए हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल के दौरान आईफोन की कीमत बेहद कम होने वाली है,ऐसे एक नया चमचमाता आईफोन कम कीमत में घर लाया जा सकता है।

कितना सस्ता मिलेगा iphone 14

iphone 14 series की शुरुआती कीमत की बात करें तो यह 69,900 रुपये से शुरू होती है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट से फोन को सबसे कम कीमत 61999 में खरीद सकते हैं। वहीं, सेल में फोन की खरीदारी 50 हजार रुपये से भी कम में की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

जी हां, फ्लिपकार्ट पर 8 अक्टूबर को सेल शुरू होने जा रही है। iphone 14 को भी इस सेल में कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

iphone 14 की शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये से कम होगी इस बात की जानकारी मिल चुकी है। फ्लिपकार्ट की ओर से सेल से पहले ही iphone 14 की शुरुआती कीमत पर मुहर भी लग चुकी है।

कंपनी ने iphone 14 को 4…. के साथ लिस्ट किया है। आईफोन की कीमत को लेकर दी गई इस हिंट के बाद माना जा रहा है कि कंपनी फोन को 49999 रुपये में खरीदने का मौका दे सकती है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

Iphone 12 को लेकर कीमत का हुआ खुलासा
बता दें, इससे पहले iphone 12 की कीमत को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। फ्लिपकार्ट की अपकमिंग सेल मे ग्राहक iphone 12 को 32999 रुपये में खरीद सकेंगे।

फिल्पकार्ट सेल आम यूजर्स के लिए 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है, लेकिन प्राइम मेंबर्स सेल में कम कीमत में खरीदारी 7 अक्टूबर से ही कर सकेंगे।

error: Content is protected !!