फिर अधूरा रह जाएगा चैंपियन बनने का सपना! World Cup फाइनल में इस टीम से हारेगा भारत, Gilchrist ने की भविष्यवाणी

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। अपनी धरती पर विश्व कप खेलने के चलते भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर्स टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी भी कर चुके हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि भारत 50 ओवर के वर्ल्ड कप के फाइनल में तो पहुंचेगा, लेकिन रोहित की पलटन का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना फिर से अधूरा रह जाएगा।

 



फाइनल में मिलेगी भारत को हार?
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने एक्स अकाउंट पर वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले ट्वीट करते हुए कहा कि उनके हिसाब से भारत के साथ फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया खेलेगी। गिलक्रिस्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम रोहित की पलटन को पटखनी देते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। गिलक्रिस्ट ने लिखा, “मेंस वर्ल्ड कप के आगाज से पहले सभी टीमों को मेरी तरह से ऑल द बेस्ट। काफी यादें जुड़ी हुई हैं। मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया भारत को फाइनल में मात देगी। बाकी आपके कमेंट्स का स्वागत है।”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

On the eve of the Men’s Cricket World Cup, all the best to every team. Fond memories. Australia to beat India in the Final for mine. Welcome your comments 😜 @clubprairiefire

— Adam Gilchrist (@gilly381)

ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी थी टीम इंडिया
वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद उम्दा रहा था और केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले दो वनडे मैचों में कंगारू टीम को पटखनी दी थी। हालांकि, पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतने में जरूर सफल रही थी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

8 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप 2023 में अपने अभियान का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ ही करेंगी। 8 अक्टूबर को चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। वॉर्मअप मैचों में कंगारू टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी थी

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!