कितनी हैं जया किशोरी की नेटवर्थ, 1 कथा की फीस कई लोगों की साल भर की सैलरी बराबर

28 वर्षीय कथावाचक के इंस्टाग्राम पर उनके 87 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. इनके फेसबुक पर लगभग 90 लाख फॉलोअर्स हैं. जया किशोरी 6 साल की उम्र से ही आध्यात्म की दुनिया से जुड़ गई थीं.

 



 

 

 

उनका जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. वह बचपन में डांसर बनना चाहती थीं लेकिन उनके परिवार को यह पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने इस सपने को छोड़ दिया.

 

 

 

वह कृष्ण भगवान की भक्ति भी बचपन से करती थीं तो अपने आगे का जीवन उन्होंने इस राह पर चलने का निर्णय लिया. आज इतनी कम उम्र में वह अपनी एक कथा के लिए लाखों रुपये में फीस लेती हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह हर कथा के लिए 9 लाख रुपये लेती हैं. इसमें से 4.5 लाख रुपये कथा से पहले लिये जाते हैं. वहीं, बाकी के बचे पैसे कथा पूरी हो जाने के बाद लिए जाते हैं. नेटवर्थ की बात करें तो जया किशोरी अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान कर देती हैं इसलिए उनकी नेटवर्थ अभी तक 1 से 1.5 करोड़ रुपये के बीच ही आंकी गई है.

 

 

 

 

यूट्यूब पर उनकी वीडियोज को करोड़ों बार देखा जा चुका है. इससे भी उनकी कमाई लाखों-करोड़ों में होगी. जया किशोरी नारायण सेवा संस्थान से जुड़ी हुई हैं. वह अपनी फीस का आधा हिस्सा यहां दान दे देती हैं. जया किशोरी की कमाई का लेखा-जोखा इनके पिता द्वारा रखा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

जया किशोरी इन्वेस्टमेंट की जगह दान-पुण्य ही करती हैं. वह नारायण संस्थान को दान देती हैं जो गरीब और विकलांग बच्चों की सहायता के लिए काम करता है. वह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण जैसे अभियानों के लिए भी दान करती हैं. इसके अलावा उनके निवेश से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!