Fire: कोयला प्लांट में भीषण आग, 25 लोगों की मौत; कई घायल

रायटर. चीन में आज एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां कि लुलियांग के उत्तरी शांक्सी प्रांत में एक कोयला कंपनी की इमारत में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। इमारत में आग इतनी ज्यादा थी कि लोगों को बचाना भी मुश्किल हो गया। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।



पड़ोसी मुल्क के सबसे बड़े कोयला उत्पादक केंद्र शांक्सी में चार मंजिला योंगजू कोयला उद्योग के इस इमारत में सुबह 6:50 बजे आग लगी थी।

कारण का नहीं चला पता

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

शुरुआत में पता चला था कि आग में 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 51 लोग घायल हो गए, इसके बाद दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। आग लगने के कारण की अभी भी जांच चल रही है। हालांकि, कोयला उद्योग ने अभी कारण नहीं बताया है।

चीन में इससे पहले भी एक घातक आग में कई लोगों की जान चली गई थी, जिससे जनता का गुस्सा भड़क गया था। अप्रैल में बीजिंग के एक अस्पताल में आग लगने से 29 लोग मारे गए, जिसके कारण सोशल मीडिया साइटों पर स्थानीय अधिकारियों की आलोचना हुई।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

कोयला उत्पादन में आई कमी
चीन के कोयला उत्पादक भी हाल के महीनों में खदानों में हुई दुर्घटनाएं जांच के दायरे में हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ा है, क्योंकि खदानों ने सुरक्षा निरीक्षण के लिए काम बंद कर दिया है।

error: Content is protected !!