BIG NEWS : चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, निर्वाचन आयोग ने ​रद्द किया इस सीट का मतदान

करनपुर: विधानसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान किया जाएगा, लेकिन इससे पहले एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल करनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर का निधन हो गया, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस सीट का चुनाव रद्द कर दिया है। इस सीट में बाद में चुनाव कराया जाएगा।

 



मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह कुनर लंबे से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन मंगलवार रात उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरमीत सिंह के निधन पर शोक जताया।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

सीएम गहलोत ने कहा कि कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

3 बार चुने गए थे विधायक
करणपुर से मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर इसबार भी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाते हुए फिर से जीत का दावा किया था। हालांकि चुनाव से ठीक पहले गुरमीत सिंह की दावेदारी खत्म होने से कांग्रेस का भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि करणपुर से कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कुन्नर तीन बार विधायक रहे। 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था और 2008 में निर्दलीय के रूप में विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2018 में उन्हें फिर से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया और वो विजयी रहे। इसबार भी कांग्रेस ने कुन्नर पर ही भरोसा जताया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

25 को 199 सीटों पर होगा मतदान
करणपुर सीट पर प्रत्याशी की मौत के बाद मतदान प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी नहीं होगी। यानी 25 नवंबर को प्रदेश की शेष 199 सीटों पर मतदान होगा। करणपुर सीट के लिए मतदान की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से बाद में किया जाएगा। हालांकि प्रदेश की शेष 199 सीटों पर हुए मतदान के बाद चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!