BIG NEWS : दो बहनों समेत चार सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस 

औरंगाबाद में चार सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर है। घटना कुटुम्बा थाना क्षेत्र के संडा बाजार की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चार लड़कियों ने रविवार की शाम करीब 5 बजे एक साथ सल्फास (जहर) खा लिया। आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। सहेलियों की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री लक्की और रिया, योगेश शर्मा की पुत्री नंदिनी और विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में की गई है। लक्की और रिया सगी बहनें है।

 



इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

अस्पताल ले जाने के दौरान दो बहनों में एक की मौत
औरंगाबाद सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान लक्की कुमारी की रास्ते में ही मौत हो गयी है। चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाया है, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में परिजन बस इतना ही कह रहे हैं कि इन्होंने ऐसा काम क्यों किया यह मुझे नहीं पता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!