Bus Fire: चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

नोएडा। जिले के सेक्टर 96 स्थित अंडरपास के पास एक बस में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बस में मौजूद सभी यात्री कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

 



पुलिस को घटना के बारे में 3 बजकर 15 मिनट पर मिली। हादसा नोएडा सेक्टर 96 नोएडा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस में हुआ। जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बस सेक्टर 37 से चलकर बिहार के सीवान जा रही थी। इसमें छठ पर घर जाने के लिए कई यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ
error: Content is protected !!