Fire: 22 घंटे से फैक्ट्री में आग बुझाने की कोशिश जारी, 4 जिलों की दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

पिलखुवा। गांव खेड़ा स्थित एक मेटल कटिंग फैक्ट्री में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। समाचार लिखे जाने तक दमकल टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी। वहीं अग्निशमन केंद्र प्रभारी के अनुसार, आग फैक्ट्री की दीवार के बराबर से निकल रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण लगी थी।

 



चार जिलों के दमकल वाहन मौके पर
आग बृहस्पतिवार दोपहर तक बुझ पाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौके पर फैक्ट्री स्वामी के न होने व आग न बुझ पाने के कारण नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। वहीं अब तक चार जनपदों के दमकल वाहन मौके पर आ चुके है। गनीमत यह है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

मंगलवार की रात लगभग सात बजे मेटल कटिंग फैक्ट्री में अचानक भयंकर आग लग गई थी। फैक्टरी परिसर में एकत्र कबाड़, रबड़ और प्लॉस्टिक में लगी आग से बिकराल रूप धारण कर लिया। आसपास स्थित फैक्ट्री में काम कर रहे कामगारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई, जिसके बाद मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

अभी तक नहीं बुझ सकी आग

आग बुझाने की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे फायर स्टेशन प्रभारी ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ से दमकल विभाग की नौं से अधिक गाड़ियों को मौके पर बुलाया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी समाचार लिखे जाने तक आग नहीं बुझा सकी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

सभी दमकल वाहन अभी तक आग बुझाने में जुटे है। अग्निशमन केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि अभी तक निकली जानकारी के आधार पर फैक्टरी की दीवार के बराबर से विद्युत लाइन निकल रही है, लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से आग लगी है। आग को पूरी तरह से नियंत्रण में किया जा चुका है, लेकिन अभी तक पूरी बुझ नहीं सकी है।

इस समय पिलखुवा के अलावा हापुड़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद के नौं से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में लगे हैं। लेकिन प्लास्टिक व रबर में लगी होने के कारण उसे बुझाने में समस्या आ रही है और यहीं कारण है कि आग पूरी तरह से बृहस्पतिवार दोपहर तक बुझ पाएंगी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!