Champions Trophy: पाक सहित ये 8 टीमें कर सकती हैं क्वालीफाई, इंग्लैंड पर लटकी तलवार; अफगानिस्तान के पास मौका

नई दिल्ली. भारत की मेजबानी में आयोजित वर्ल्ड कप के बीच एक बड़ी खबर आई है। साल 2025 में पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसके लिए वर्ल्ड कप की टॉप सात टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी। होस्ट देश होने के नाते पाकिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।

 



गौरतलब हो कि वर्ल्ड कप के लीग चरण के अंत में प्वाइंट्स टेबल में टॉप-7 में रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। मेजबान पाकिस्तान के साथ कुल आठ टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए योग्यता प्रणाली को 2021 में आईसीसी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इंग्लैंड टीम हो सकती है बाहर

मौजूदा वर्ल्ड कप में गत चैंपियन इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल 10वें स्थान पर है। 2019 वर्ल्ड कप विजेता टीम इस बार अपने 6 मुकबलों में सिर्फ एक में जीत दर्ज कर पाई है। चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए इंग्लैंड को अपने आखिरी तीन मुकाबलों में दो जीतने होंगे। अफगानिस्तान भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकती है। वहीं, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगी।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

आईसीसी ने बदले नियम

मीडिया बयान में आईसीसी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें होंगी। चार-चार टीम के दो ग्रुप होंगे। दोनों ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद फाइनल होगा। बता दें कि इससे पहले 2013 और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे रैंकिंग के हिसाब से शीर्ष आठ टीमों क्वालीफाई करती थी। इस बार आईसीसी ने नया नियम बनाया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!