ENG vs NED Pitch Report: पुणे में बल्लेबाज मचाएंगे गदर या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, आंकड़ों के जरिए समझिए किसका होगा राज

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत नीदरलैंड्स के साथ होगी। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, ऐसे में पुणे में टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, इस मेगा इवेंट में कई बड़े उलटफेर कर चुकी नीदरलैंड्स इंग्लिश टीम को भी अपने प्रदर्शन से चौंकाना चाहेगी।

 



कैसी खेलती है पुणे की पिच?
इंग्लैंड और नीदरलैंड्स (ENG vs NED) के बीच मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाजों का जमकर बोलबाला रहा है। पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरीके से आती है और रन बनाना आसान होता है। पुणे के इस ग्राउंड पर खूब चौके-छक्के बरसते हैं और रनों का अंबार लगता है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 357 रन लगाए थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

क्या कहते हैं आंकड़े?
पुणे के इस मैदान ने अब तक कुल 10 वनडे मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 5 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 5 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 300 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 264 का रहा है। इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में ओस भी अहम किरदार निभा सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

डिफेंडिंग चैंपियन का हाल बेहाल
इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप 2023 में औंधे मुंह गिरी है। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने अब तक खेले 7 मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। जो रूट, बेन स्टोक्स, डेविड मलान जैसे स्टार खिलाड़ी इस विश्व कप में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!