Fire in Darbhanga Express: दरभंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगी, मची अफरा-तफरी…यात्रियों ने कूदकर बचाई जान 

इटावा. दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के दो डिब्बों एस-1 व पार्सल डिब्बे में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ यात्रियों के चोटें भी आईं हैं।

 



आनन-फानन में ट्रेन को सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर शाम करीब सवा पांच बजे रोका गया। रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना
सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आसपास के ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की ट्रेनों को रोक दिया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि एस-1 कोच में आग लगी थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसकी जांच होगी। थोड़ी ही देर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

यात्रियों ने बताया कि एक दम डिब्बे में अचानक तेज आवाज हुई और धुआं भर गया उसके बाद आग लग गई।

error: Content is protected !!