Health Tips : वायरल फीवर के बाद कमजोरी और थकान से हैं परेशान, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नई दिल्ली: वायरल फीवर होने के बाद अक्सर कमजोरी और थकान की समस्या होती है। डॉक्टर्स भी मल्टी विटामिन,जिंक आदि मरीज को देते हैं। इसके अलावा कमजोरी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास फूड्स भी शामिल कर सकते हैं। जिन्हें खाने से शरीर तंदुरुस्त रहेगा और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

 



ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का खजाना है। ये कई तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैलशियम पोटैशियम से भरपूर होते हैं । इसलिए अपने डेली रूटीन डाइट प्लान में काजू, बादाम,किशमिश,अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत सारे खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ साथ इसमें आयरन,कैल्शियम, फाइबर आदि भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इन्हें भी अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएं। पालक चुकंदर, गाजर का सूप भी बनाकर पी सकते हैं।

तुलसी, अदरक, गिलोय मिक्स काढ़ा
तुलसी, अदरक, गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है। ऐसे में बीमारी से रिकवर होने के लिए इन तीनों चीजों से मिलकर बना काढ़ा बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

फल
पोषक तत्वों से भरपूर फल आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप रोजाना सेब, संतरा, अनार आदि खा सकते हैं। जिससे कमजोरी आसानी से दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

खिचड़ी और दही
जल्दी पचने वाले खाद्य पदार्थ जैसे खिचड़ी- दही, मल्टी ग्रेन दलिया, गेंहू का दलिया या फिर ओट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!