Petrol Scooter और Electric Scooter में कौन ज्यादा बेहतर? खरीदने से पहले जान लीजिए इस सवाल का जवाब

नई दिल्ली. देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के चलते इलेक्ट्रिक वाहन एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं। इसके चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर हाल के वर्षों में पर्यावरण-अनुकूल और परिवहन के कुशल साधन के रूप में पॉपुलर हो गए हैं।

 



अगर आप निकट भविष्य में एक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इलेक्ट्रिक और पेट्रोल इंजन से चलने वाले स्कूटर में आपके लिए कौन बेहतर है, तो अपने इस लेख में हम आपका कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश करेंगे।

Petrol Scooter और Electric Scooter में क्या अंतर ?

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

इलेक्ट्रिक स्कूटर और पेट्रोल स्कूटर के बीच कई महत्वपूर्ण अंतर हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण अंतर पावर का है। इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जेबल बैटरी द्वारा संचालित होते हैं और बिजली से चलते हैं, जबकि पेट्रोल स्कूटर पेट्रोल से चलने वाले आईसीई इंजन पर निर्भर होते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर शून्य टेलपाइप उत्सर्जन उत्पन्न करते हैं, जो उन्हें पेट्रोल स्कूटर की तुलना में अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनाते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर की तुलना में अधिक शांत तरीके से चलते हैं। ईंधन खपत के मामले में इलेक्ट्रिक स्कूटर अधिक लागत प्रभावी हैं, जबकि Petrol Scooter थोड़े महंगे साबित हो सकते हैं। पेट्रोल स्कूटर आम तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में हाई स्पीड और अच्छी लिमिट प्रदान करती है। वहीं, इलेक्ट्रिक स्कूटरों की टॉप स्पीड और रेंज सीमित होती है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

आइए, इसके बीच 5 महत्वपूर्ण अंतरों के बारे में जान लेते हैं-

पेट्रोल स्कूटर इलेक्ट्रिक स्कूटर
प्रदूषण नहीं होता है पेट्रोल इंजन से प्रदूषण फैलता होता है
रनिंग कास्ट कम है पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं
ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कम फ्यूल एफिशिएंट
ध्वनि प्रदूषण नहीं होता आवाज करते हैं

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!