भीषण सड़क हादसा, पीएम मोदी की सभा में जा रहे 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, मची चीख पुकार..

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक भीषण हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों की कार एक ट्रक से जा टकरा गई। तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर के बाद परखच्चे उड़ गए।



 

 

 

पुलिसकर्मियों का शव बुरी तरह से कार के अंदर फंस कर रह गया। बता दें कि यह सभी पुलिसकर्मी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

 

 

 

हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा नागौर जिले के कणुता गांव के पास हुआ है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि आज चूरू जिले के तारानगर में पीएम मोदी की जनसभा है। चुनावी ड्यूटी के तहत पुलिस के जवानों की गाड़ी चूरू जा रही थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!