Janjgir Arrest : जुआ खेलने वाले 8 जुआरी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सुकली गांव में जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 1 सौ रुपये और 52 पत्ती को जब्त किया है. मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में जुआरियों की महफिल सजी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और मौके से 8 जुआरी चंद्रशेखर राठौर, सुरेंद्र सिंह, बसंत बरेठ, ऋषि सिंह, दुर्गेश सिंह, नंद किशोर कश्यप, सालिक राम श्रीवास, नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है. चारों जुआरी सुकली गांव, 2 जुआरी धुरकोट गांव, 1 जुआरी बुड़ेना गांव और 1 जुआरी जगमहन्त गांव के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : कोयला से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा और तालाब में घुसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

Related posts:

error: Content is protected !!