Janjgir Arrest : जुआ खेलने वाले 8 जुआरी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सुकली गांव में जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 1 सौ रुपये और 52 पत्ती को जब्त किया है. मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में जुआरियों की महफिल सजी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और मौके से 8 जुआरी चंद्रशेखर राठौर, सुरेंद्र सिंह, बसंत बरेठ, ऋषि सिंह, दुर्गेश सिंह, नंद किशोर कश्यप, सालिक राम श्रीवास, नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है. चारों जुआरी सुकली गांव, 2 जुआरी धुरकोट गांव, 1 जुआरी बुड़ेना गांव और 1 जुआरी जगमहन्त गांव के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!