Janjgir Big Accident : कार ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, टक्कर के बाद खेत में घुसी कार, मौके पर पहुंची पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर थाना क्षेत्र के तिलई गांव में NH-49 पर कार ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक का राकेश सूर्यवंशी है, जो अमोदा गांव का रहने वाला था. घटना के बाद कार, खेत में घुस गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है. कार के ड्राइवर को भी मामूली चोट आई है.तिलई गांव में कार और बाइक में टक्कर के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है, वहीं कार के ड्राइवर को भी मामूली चोट आई है, उसे भी अस्पताल ले जाया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!