Janjgir Big News : खेत की फसल काटने और जमीन को लेकर विवाद, हत्या करने की नीयत से तलवार, चाकू, रॉड और हसिया से प्राणघातक हमला करने दौड़ाया, 4 आरोपी गिरफ्तार, चारों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुटपुरा गांव में खेत की फसल काटने और जमीन को लेकर विवाद हो गया. झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी लंबोदर सूर्यवंशी ने अपने 3 पुत्रों ने तलवार, चाकू, रॉड, हसिया से हमला करने दौड़ाया. लोगों ने बीच-बचाव किया तो शख्स की जान बची. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, भोजपुर चाम्पा के शिवकिशोर प्रधान ने 28 नवम्बर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पुटपुरा गांव के खेत की फसल को काटने गया था, तभी पुटपुरा गांव के लंबोदर सूर्यवंशी और उसके 3 बेटे ओमदेव, सोमदेव, सूर्यदेव आए, फिर विवाद करने लगे. शिवकिशोर प्रधान ने जब जमीन के दस्तावेज होने की बात कही तो लंबोदर सूर्यवंशी ने जमीन को अपना बताया और गाली-गलौज देते हुए शिवकिशोर प्रधान को भगाने लगा.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ा कि लम्बोदर सूर्यवंशी और उसके 3 बेटे ओमदेव, सोमदेव, सूर्यदेव ने तलवार, चाकू, रॉड, हसिया लेकर दौड़ाया. यहां स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, नहीं तो शिवकिशोर प्रधान की जान चली जाती. आरोपियों ने जान से मारकर खेत में दफनाने की धमकी दी थी. मामले में पुलिस ने आरोपी लम्बोदर सूर्यवंशी और उसके 3 बेटे ओमदेव, सोमदेव, सूर्यदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!