JanjgirChampa Rain Problem : बेमौसम बारिश से चौतरफा मार, किसान परेशान, खड़ी फसल और खेत की कटी फसल को नुकसान, …और बारिश होगी तो किसानों की बढ़ेगी मुशिकलें

जांजगीर-चाम्पा. बेमौसम बारिश ने जांजगीर-चाम्पा जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में धान की फसल खड़ी है, वहीं किसानों ने खेतों में फसल काटकर रखी है, जिसे बारिश से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है. मिंजाई के बाद खलिहान में धान को किसानों ने रखा है और उसे बारिश की वजह से पॉलीथिन में ढंककर रखा गया है. इस तरह बेमौसम बारिश ने किसानों की चौतरफ़ा मुश्किलें बढ़ा दी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

किसानों का कहना है, खेतों में अभी भी धान की फसल कटी नहीं है. मिट्टी गीली है. ऊपर से बेमौसम बारिश हो रही है, जिससे धान की फसल में कटवा बीमारी का डर है, वहीं धान भीगकर काला हो सकता है. इसकी वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है, बारिश और बढ़ती है तो किसानों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!