Janjgir Big Update : नाला में रक्तरंजित लाश मिलने का मामला, शार्ट PM से हुआ हत्या का खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना के कापन गांव में नाला के पास 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने के मामले में शार्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है. धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर वारदात को अंजाम दिया गया था. मामले में पुलिस अब धारा 302 दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटेगी.

 



दरअसल, 14 नवम्बर को कापन गांव के झाझर नाला के पास 60 वर्षीय महिला गुरुबारी केंवट की रक्तरंजित लाश मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने घटना की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई थी और डॉग स्क्वायड, FSL टीम को बुलाया थी. शव के पोस्टमार्टम के बाद शार्ट पीएम से हत्या का खुलासा हुआ है. मामले में अब नैला उपथाना की पुलिस, हत्या का जुर्म दर्ज करेगी. प्रकरण में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!