JanjgirChampa Big News : भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू और ब्लेड से हमला, अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह भी पहुंचे अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू और ब्लेड से हमला करने का बड़ा मामला सामने आया है. घायल युवक को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला करने का आरोप 4 युवकों पर लगा है. घायल युवक संजय यादव का कहना है कि वह भाजपा का पोस्टर-बैनर लगाया था. इस बात को लेकर 4 युवकों ने विवाद किया था और बाद में चारों ने चाकू, ब्लेड से हमला कर दिया.

 



घटना की सूचना के बाद भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह भी अकलतरा अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसी घटना को अंजाम देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है और भयभीत किया जा रहा है. ऐसी घटना आगे भी हो सकती है तो निर्वाचन आयोग को कार्रवाई करना चाहिए, अकलतरा में आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाते कहा है कि यह सब कांग्रेस के लोग कर रहे हैं और कई तरह से कांग्रेस के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस भी अकलतरा अस्पताल पहुंची और घायल युवक का बयान लिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!