Janjgir News : जुआ खेलने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार, जांजगीर क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की नैला उपथाना की पुलिस ने जुआ खेलने वाले 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 3 हजार 5 सौ रुपये और 52 पत्ती को जब्त किया है. मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में जुआरियों की महफिल सजी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और खोखरा के अलग-अलग जगह से 7 जुआरी बसंतपुर गांव के रहने वाले राजेन्द्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, पाली गांव के रामनाथ यादव, सरखो गांव के संतोष साहू, खोखसा गांव के क्रीम सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान और धरम सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!