JanjgirChampa Accident : रोड किनारे बैठे 2 लोगों को बाइक सवार ने टक्कर मारी, दोनों को आई चोट, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में सड़क किनारे बैठे 2 लोगों को बाइक सवार ने ठोकर मार दी. घटना में 2 लोगों पंचराम कुम्हार और शिव कुमार केंवट को चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक बाल्मीकि केंवट के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

दरअसल, पंचराम कुम्हार अपने साथी के साथ गांव के सड़क किनारे बैठा था, तभी अकलतरी गांव की ओर से बाइक सवार बाल्मीकि केंवट पहुंचा और लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी. घटना में दोनों को चोट आई है. मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई का तांडव : राजेश अग्रवाल

error: Content is protected !!