JanjgirChampa FIR : आपसी विवाद में बड़े बेटे ने मां की बाल खींचकर कर दी पिटाई, पिता और छोटे भाई को भी मारने दौड़ाया, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में आपसी विवाद में बड़े बेटे ने मां की बाल खींचकर उससे मारपीट की है, साथ ही, पिता और छोटे भाई को भी मारने के लिए दौड़ाया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे अभय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 के तहत अपराध दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दरअसल, अभय सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिलासपुर में रहता है और पकरिया में उसके माता-पिता, छूटा भाई रहते हैं. अभय सिंह, पकरिया पहुंचा और आपसी विवाद के चलते पहले उसने अपनी मां से गाली-गलौज की, फिर बाल खींचकर उससे मारपीट की. इतना ही नहीं अपने पिता और भाई को लोहे का रोड लेकर मारने दौड़ाया. घटना के बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!