JanjgirChampa Accident Death : 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर, 1 युवक की मौत, 3 युवक घायल, यहां के रहने वाले हैं बाइक सवार चारों युवक…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के महाराणा प्रताप चौक में 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई है, वहीं 3 युवक घायल हुए हैं. 1 गम्भीर घायल को बिलासपुर और 2 घायल को जांजगीर रेफर किया गया है. दोनों बाइक में 2-2 युवक सवार थे. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, बिलासपुर जिले के मस्तूरी इलाके के बेलटुकरी गांव के रहने वाले दुर्गेश मरावी और शुभम राज, बाइक से अकलतरा आए थे. यहां अकलतरा के रहने वाले सन्तोष केंवट और परमेश्वर केंवट की बाइक से दुर्गेश मरावी, शुभम राज की बाइक टक्कर हो गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

हादसे में युवक दुर्गेश मरावी की मौत हो गई, वहीं शुभम राज को गम्भीर चोट आई है. दूसरी बाइक में सवार सन्तोष केंवट और परमेश्वर केंवट को भी चोट आई है. घायल शुभम राज को बिलासपुर और सन्तोष केंवट, परमेश्वर केंवट को जांजगीर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!