JanjgirChampa DeadBody : लापता व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के हरदी महामाया गांव के सड़क किनारे में सड़ी-गली लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है. कल 10 नवम्बर को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

 



बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि नवापारा गांव निवासी 53 वर्षीय ध्रुव कर्ष, 4 नवम्बर को घर से निकला था. वह शराब पीने का आदी था. इसके बाद वह लापता हो गया. आज हरदी महामाया गांव में सड़क किनारे सड़ी-गली लाश मिली, जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के मर्च्युरी भेजा गया है. कल 10 नवंबर को सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!