Sakti Election News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे चंद्रपुर विधानसभा के डभरा, सभा को संबोधित किया, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा

सक्ती. चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा को सम्बोधित किया. इस दौरान गृहमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन मांगा. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा.

 



इस दौरान सांसद गुहाराम अजगल्ले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, कवि वर्मा, गोपी सिंह ठाकुर, हेमंत पटेल समेत भाजपा नेता मौजूद थे.

यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 5 साल से कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस की सरकार ने जितने घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार किया है. हजारों करोड़ों का भष्टाचार, इतनी भ्रष्टाचारी सरकार जीवन में कभी नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महादेव ऐप बनाकर सट्टे का घोटाला किया है. महादेव के नाम से जुआ खेलाने का काम भूपेश बघेल ने किया है. हर काम में भूपेश बघेल 30 टका लेते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ा है. कांग्रेस सरकार को 77 हजार करोड़ रूपये दिया गया था. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 77 हजार करोड़ से बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रूपये देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी, तब चंद्रपुर में सिकलसेल स्क्रीनिंग सेंटर बनाएंगे. हर आदिवासी को शीतल सेल एनीमिया कार्ड देंगे और गिरौदपुरी से अमृतकुंड होते से पंचकुंडी होते हुए छाता पहाड़ को सतनाम मार्ग के रूप में 500 करोड़ रूपये खर्चकर विकसित करने का काम करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!