JanjgirChampa KhabarCGNews Big Update : भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू और ब्लेड से हमला मामला, 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार, इस बात को लेकर किया हमला, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू और ब्लेड से हमला करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले के अन्य 2 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.



दरअसल, कोटमीसोनार गांव में संजय यादव द्वारा भाजपा का पोस्टर लगाया गया था. इस बात को लेकर 4 युवकों सुनील दास, शनि दास, प्रकाश वस्त्रकार और विद्यानन्द पटेल ने चाकू-ब्लेड से हमला कर दिया. हमले से संजय यादव को चोट आई, जिसे अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने 2 आरोपी सुनील दास और शनि दास को गिरफ्तार किया है, वहीं 2 अन्य फरार आरोपी प्रकाश वस्त्रकार और विद्यानन्द पटेल फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!