Sakti News : सैकड़ों कार्यकर्ता और लोगों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस प्रत्याशी पहुंचे डभरा, लोगों से मांगा समर्थन

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव, 15 नवम्बर को दोपहर में सैकड़ों कार्यकर्ता और लोगों के साथ नगर पंचायत डभरा में शक्ति प्रदर्शन किया और लोगों से समर्थन मांगा.

 



इस दौरान रामकुमार यादव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आज पूरे दूसरे चरण का प्रचार समाप्त हुआ है. कांग्रेस सरकार ने 5 साल में जो काम किया है, लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला, जन समर्थन मिला. उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने योजना बनाकर अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए जो काम किया है, निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

जहां भी गए, उनकी योजना की सराहना की गई. निश्चित तौर पर चंद्रपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद मिलेगा और 3 दिसंबर को मतदान का परिणाम आएगा तो उन्हें पूरा भरोसा है, इस बार 70 पार और फिर से कांग्रेस सरकार का सपना साकार होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!