JanjgirChampa Murder Arrest : नगर सैनिक के पिता की हत्या करने वाला फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से डंडा और लोहे का टंगिया जब्त, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तार, इस वजह से हुई थी हत्या की बड़ी वारदात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने जमीन विवाद की वजह से नगर सैनिक के पिता की हत्या करने वाले फरार मुख्य आरोपी संतराम पटेल को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 212, 34 के तहत केस दर्ज किया है. घटना में शामिल 3 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मुख्य आरोपी संतराम पटेल के कब्जे से एक बांस का डंडा और लोहे का टंगिया को जब्त किया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरियरा की दीप्ति राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके ससुर धरम लाल राठौर से जमीन विवाद की वजह से तिरिथ राम पटेल एवं उसके बेटे के द्वारा मारपीट कर डंडे एवं टंगिया से हमला किया गया था. इससे उसके ससुर धरम लाल राठौर के शरीर में गहरी चोट के निशान थे. दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मृतक धरम लाल राठौर के शव को पोस्टमार्टम कराया गया. शार्ट PM रिपोर्ट में डॉक्टर ने बताया कि गंभीर चोट लगने से मौत हुई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी तिरिथ राम पटेल, उसके बेटे रामकुमार पटेल एवं मुख्य आरोपी को भागने में मदद करने वाले लक्ष्मीराम पटेल को गिरफ्तार किया था, वहीं मुख्य आरोपी संतराम पटेल फरार हो गया था, जिसे बनाहिल गांव के खेत से गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!