JanjgirChampa Murder Arrest : पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पति ने देखा तो खोया आपा, पहले पत्नी को जमकर पीटा और फिर जहर पिला दिया, हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूरे मामले का ऐसे हुआ खुलासा, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने जहर पिलाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति सुदर्शन महंत को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



मामला जर्वे गांव है, जहां 2 और 3 मई की रात सुदर्शन महंत ने अपनी पत्नी पार्वती महंत को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. फिर पति सुदर्शन ने अपनी पत्नी की पिटाई की और सिर को बेड पर पटक दिया, जिससे पत्नी बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में जहर पिला दिया. बाद में महिला की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने सिर पर चोट लगने की जानकारी दी थी. फिर बिसरा को जांच के लिए भेजा गया था. इस दौरान महिला के भाई और दूसरे सदस्यों का पुलिस का बयान लिया. बिसरा रिपोर्ट में जहर पिलाने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 328 के तहत जुर्म दर्ज किया. मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुदर्शन महन्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!