Sakti Big News : हार्वेस्टर पर चढ़ा युवक आया हाईटेंशन तार की चपेट में, युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के जामपाली गांव में सड़क के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हार्वेस्टर पर चढ़े युवक की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने हार्वेस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामपाली गांव के लक्ष्मी गबेल के हार्वेस्टर में अचानकपुर गांव का युवक सोनू सिदार, हार्वेस्टर के ऊपर चढ़ा हुआ था, तभी सड़क के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार को ऊपर कर रहा था. इस दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया और युवक सोनू सिदार की मौके पर ही मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और मर्ग कायम कर पंचमाना कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!