JanjgirChampa News : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी परमेश्वर सांडे कर रहे जनसम्पर्क, गांव-गांव और घर-घर कर जाकर मांग रहे जनसमर्थन

जांजगीर-चाम्पा. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी परमेश्वर सांडे के द्वारा गांव-गांव और घर-घर जनसम्पर्क किया जा रहा है और लोगों से जनसमर्थन मांग रहे हैं.

 



आप प्रत्याशी परमेश्वर सांडे ने मीडिया से कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह छ्ग में भी विकास करना है, इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप पार्टी के द्वारा छ्ग में चुनाव लड़ा जा रहा है. आप पार्टी ने शिक्षा और स्वास्थ्य को फोकस किया है. साथ ही, अरविंद केजरीवाल ने 9 गारण्टी दी है, यह लोगों का जीवन बदलने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

विकास के मुद्दे और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लक्ष्य के साथ आप पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में काम किया है. उसी तर्ज पर छ्ग में भी काम करने और विकास मॉडल प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के पास जा रहे हैं और लोगों से जनसमर्थन मांग रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!