ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम संस्था के प्रार्थना सभा प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया।

 



इस उपलक्ष्य में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को सरदार वल्ल्वभ भाई पटेल के जीवनी के बार में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई साथ ही यह बताया गया कि देश के विकास में पटेल जी का महत्पूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर हमारी प्रतिबद्धता को बढावा देने व सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिये समस्त विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय एकता के लिये शपथ ग्रहण किया। तत्पश्चात् राष्ट्रीय एकता के लिये दौड़ का आयोजन खेल मैदान में किया गया। जिसमें कक्षा सातवीं से बारहवीं तथा विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ भाग लिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

दौड़ उपरांत बच्चों ने राष्ट्रीय एकता के हर्ष को अपने करतल ध्वनि के साथ अभिव्यक्त किया। कक्षा में डिजिटल बोर्ड द्वारा बच्चों को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवनी पर अधारित फिल्म दिखाई गई एवं परिचर्चा आयोजित की गई। समस्त कार्यक्रम की रिपोर्टिंग सी.बी.एस.ई पोर्टल में प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ व अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!